हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने चलाई बुलेट:कुरुक्षेत्र से रैपर को वार्निंग, भाटिया बोलीं-बादशाह होगा अपने घर, समन पर नहीं आया तो LOC करेंगे जारी

Spread the love

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया कुरुक्षेत्र पहुंचीं। यहां उन्होंने विश्व महिला दिवस पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित साइकिल मैराथन में हिस्सा लिया। अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बुलेट चलाकर महिलाओं की मैराथन की अगुआई की। स्वामी ज्ञानानंद ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। यह मैराथन द्रोणाचार्य स्टेडियम से आरंभ हुई। मैराथन 100 फुटा रोड से होते हुए जिंदल चौक तक पहुंचीं। यहां से मैराथन वापस द्रोणाचार्य में आकर संपन्न हुईं। वहीं, अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मशहूर रैपर बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर आपत्ति जताई। उन्होंने बादशाह के साथ-साथ महिलाओं पर किसी भी तरह की गलत भाषा या टिप्पणी करने वालों को वार्निंग दी। बादशाह ने जो किया माफी के काबिल नहीं अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बादशाह ने जो किया है, वो माफी के काबिल नहीं है। बहन-बेटियों का अपमान और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भद्दी भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बादशाह को 13 मार्च को महिला आयोग में आने का समन जारी किया गया है। हरियाणा में नहीं होगा कोई प्रोग्राम उन्होंने कहा कि, बादशाह को आयोग के सामने आना ही पड़ेगा। अगर वे नहीं आए तो हरियाणा में उनका कोई भी प्रोग्राम नहीं होने दिया जाएगा। महिला आयोग उनकी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। बादशाह को तारीख पर आना चाहिए और साफ-साफ बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। अच्छा बोलिए, बेटियों की तारीफ करिए उन्होंने कहा कि अच्छा बोलिए, बेटियों की तारीफ करिए, आईकॉन बनिए। परमात्मा ने आपको अच्छा गला और संगीत का मौका दिया है, तो ऐसी घटिया बातें क्यों? अभी भी समय है। अगर आयोग में नहीं आए तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जाएगा। उन्होंने यूथ से भी बादशाह को कोई प्रोग्राम नहीं होने देने का मैसेज दिया। बादशाह होगा अपने घर का बादशाह के वीडियो जारी कर माफीनामा के सवाल पर अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि उन्होंने एज-ए-एक्टर वीडियो जारी कर दिया, लेकिन उसमें एक्सप्लेन नहीं कर पाया कि ऐसा उन्होंने क्यों किया‌? मुझे बता दें हरियाणवी, जर्मन या फ्रेंच में कि उनके गाने की लाइन के कोई दूसरे मायने है या नहीं। बादशाह होगा अपने घर का, बेटियों की अस्मत पर उंगली उठाई तो बख्शा नहीं जाएगा। साॉन्ग में बेटियों पर बोली अभद्र बात दरअसल, यह विवाद बादशाह के नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ से जुड़ा है। गाने के बोल और वीडियो को लेकर आरोप लगे हैं कि इसमें अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। गाने की एक लाइन “आया बादशाह डोली चढ़ाने…” पर आपत्ति जताई गई है। कई संगठन जता रहे विरोध वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियां हरियाणा रोडवेज बस के पास डांस करती दिखाई दी हैं, जिसके बाद जींद और अन्य जगहों पर स्कूली छात्राओं के डांस वीडियो वायरल हुए। कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया। साथ ही लगातर शिकायतें भी आ रही हैं।