महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद

Spread the love

घटना उस समय हुई जब नीरा सिंह मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली और फरार हो गए। वारदात पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस जांच में जुटी है।
सिटी थाना के दरोगा पिंटू महथा ने बताया कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।