उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत जनजातीय वर्ग के लिए मूलभूत सुविधा पहुंचे इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काम रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी सहयोग मिल रहा है। एक बड़ी राशि। (195 करोड़ रुपये) पिछड़ी जनजाति के विकास के लिए जारी किया है। यह निश्चित ही महत्वपूर्ण साबित होगा।
डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया में मर्यादा लांघने पर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी शब्दों की मर्यादा और अनुशासन पर रहकर कार्य करती है। लेकिन कांग्रेस के ऑफिशियल हैडल पर अपमानजनक शब्द और कार्टून पोस्ट हो रहे हैं। और भाजपा ने उसकी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा मर्यादा लांघना नहीं चाहती है लेकिन जब अति हो जाती है तो उसका जवाब देना आवश्यक हो जाता है। जब कांग्रेस ने सीमाएं पार की तो उसका जवाब उसी भाषा में देना पड़ेगा। शब्दों की मर्यादा और शालीनता निश्चित ही होनी चाहिए। और कांग्रेस को इस पर विचार करना चाहिए।
साव ने कहा कि, पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया था। और राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के नशे के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
