डकैती के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त निधान वल्सन ने शनिवार को बताया कि 30 अक्टूबर को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि सुहैब उर्फ गाजी रणजीत नगर स्थित बारात घर में एक पार्टी में आने वाला है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया। कुछ देर बाद संदिग्ध पल्सर बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसे टीम ने दबोच लिया। तलाशी में आरोपित के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई।

पूछताछ में सुहैब ने खुलासा किया कि उसने यह पिस्टल मेरठ से अपने साथी अफजल के जरिए पांच हजार रुपये में खरीदी थी और लगभग दो-तीन माह पहले इंदिरापुरम डकैती में इसी हथियार का इस्तेमाल किया था। उसने यह भी बताया कि उस वारदात में उसके साथी समीर, अफजल और मनीष शामिल थे। जिन्हें उप्र पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।