धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर परेड ग्राउंड में उत्सव

Spread the love

धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर परेड ग्राउंड में उत्सव

देहरादून, 22 मार्च (हि.स.)। 23 मार्च को धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के गौरवपूर्ण तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। जिलाधिकारी संविन वंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम लोगों के पहुंचने की संभावनाएं हैं।

—–