हरियाणा के रोहतक निवासी DANIPS (दिल्ली, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड पुलिस सर्विस) राहुल बल्हारा के पिता जयपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। इसमें जयपाल अनाज मंडी में अपनी दुकान नंबर 38A के बाहर कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे है। पुलिस के मुताबिक, यहां बैठने से पहले वे अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन की मीटिंग में शामिल हुए थे। मीटिंग से वे हंसते हुए लौट कर आए थे। इसके बाद दुकान के बाहर बैठकर कुछ सोचने लगे। कुछ देर तक उनके पास कुछ लोग बैठे रहे। मगर, जैसे ही वे लोग उठकर गए, जयपाल ने अपनी जेब वे मोबाइल निकाला और उसे कुछ देर देखा। इसके बाद अचानक उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से ही वे खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़े। इसकी सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मगर, अभी तक भी जयपाल के सुसाइड करने के पीछे कोई स्प्ष्ट वजह सामने नहीं आई। मामले की सूचना मिलते ही उनके बेटे राहुल बल्हारा रात में दमनदीव से रोहतक लौट आए थे। हर कोई हैरान है कि अचानक ऐसा क्या हुआ, जो जयपाल को सुसाइड जैसा कदम उठाना पड़ा। एक ओर जहां पुलिस इसके पीछे अभी घरेलू विवाद, लेनदेन और साथियों से मनमुटाव जैसी थ्योरी पर जांच कर रही है, वहीं, परिवार अब तक इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। पहले जानिए जयपाल ने कैसे किया सुसाइड, 2 पॉइंट… अब जानिए पुलिस को इस मामले में क्या मिला…. हर कोई हैरान, जयपाल ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया… बेटा दो साल पहले ही बना DANIPS, तीन बेटियां भी
मृतक जयपाल की 3 बेटियां है, जबकि एक बेटा राहुल बल्हारा है। राहुल बल्हारा का चयन DANIPS (दिल्ली, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड पुलिस सर्विस) के लिए हुआ था, जो दमनदीव में तैनात है। जयपाल का परिवार समृद्ध है और किसी से कोई पैसों को लेकर या अन्य कोई विवाद भी नहीं है। फिर आत्महत्या क्यों की, यह सवाल सबके लिए बना हुआ है। जयपाल फोन में क्या देख रहा था, यह बड़ा सवाल
जयपाल मरने से पहले फोन में क्या देख रहे थे। यह सवाल सबके दिमाग में घूम रहा है। हालांकि आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में जयपाल बिल्कुल ठीक था और लोगों से बातचीत करते हुए चाय भी साथ में पी थी। दुकान आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि जयपाल ने आत्महत्या कर ली, यह भी बड़ा सवाल है। सीसीटीवी नहीं होता तो आत्महत्या का यकीन नहीं होता
आढ़ति एसोसिएशन के पूर्व प्रधान डिंपल बुधवार ने बताया कि अगर दुकान में सीसीटीवी लगा नहीं होता तो किसी को यह यकीन ही नहीं होता कि जयपाल ने सुसाइड किया। क्योंकि सीसीटीवी में खुद को गोली मारते हुए जयपाल दिख रहा है। कुछ देर पहले हंसते हुए जयपाल को अचानक आत्महत्या करने की क्या सुझी, यह समझ नहीं आ रहा। पैसों का लेनदेन नहीं हो सकता आत्महत्या का कारण
घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि जयपाल का परिवार साधन संपन्न है। पैसों का कोई लेनदेन आत्महत्या का कारण नहीं हो सकता, क्योंकि जयपाल काफी सरल स्वभाव का था। कोई उसे कुछ कह भी देता तो वह हंस कर टाल दिया करता था। आत्महत्या का असली कारण किसी को नहीं पता। एसएचओ बोले- पुलिस मामले में कर रही जांच
शिवाजी कॉलोनी थाना एचएसओ राकेश सैनी ने बताया कि अनाजमंडी में एक सुसाइड की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार के लोगों ने शनिवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिय। एसएचओ ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए परिजनों के बयान भी लिए गए हैं।
———————
ये खबर भी पढ़ें… रोहतक में IPS के पिता ने किया सुसाइड:अनाज मंडी में कुर्सी पर बैठै थे, पिस्टल निकाल सिर में मारी गोली; बेटा दमनदीव में तैनात हरियाणा के रोहतक में डीएएन आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता जयपाल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार की शाम को वे अनाज मंडी में दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सिर में गोली मार ली। (पूरी खबर पढ़ें)
रोहतक में IPS के पिता के सुसाइड का CCTV फुटेज:हंसते हुए आढ़ती एसोसिएशन की मीटिंग से लौटे, मोबाइल देखा, फिर पिस्टल निकाल सिर में मारी गोली
