कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया तीन हाईवा

Spread the love

जंगल में मिला अवैध कोयले का भंडार

रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याण जी प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान जंगल में छुपा कर रखे गए कोयले के विशाल भंडार को भी जब्त किया गया है। रॉ कॉल साइडिंग के पास ही जंगल में कोयला तस्करों के द्वारा इसे जमा किया गया था। उस स्थान पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए रास्ते भी बनाए गए थे। बड़ी आसानी से रात के अंधेरे में कोयला तस्कर वहां से गाड़ी में कोयला लोड करते थे और बाहर निकल जाते थे। इस छापेमारी के बाद प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

ब्लैक थार पर सवार लोगों ने टीम पर किया हमला, दो हाईवा चालक भागे

जीएम के नेतृत्व में सीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी अवैध कोयला तस्करों पर कार्रवाई कर रहे थे। जब जंगल में पांच गाड़ियों को टीम ने रोका तो उन पर हमला भी हुआ। इस दौरान वहां ब्लैक थार कार पर सवार लोग भी पहुंचे। कोयला माफियाओं ने वहां माहौल बिगड़ने की कोशिश की। उन लोगों ने छापेमारी टीम में शामिल चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला किया और उनके शीशे तो डालें। टीम ने उस थार कार का नंबर 0013 नोट भी किया है। जिसका जिक्र पुलिस के समक्ष भी हुआ है। इसी अफरा-तफरी में दो हाइवा चालक कोयला बीच सड़क पर गिराकर भाग निकले। तीन हाइवा अब भी लहरी टुंगरी जंगल क्षेत्र में खड़े हैं।