CBSE-MP बोर्ड की परीक्षाएं…नकल रोकने CCTV-जैमर लगाए:9 लाख स्टूडेंट्स ने हल किया अंग्रेजी का पेपर; 5 जिलों में बने 8 नकल के प्रकरण

Spread the love

मध्य प्रदेश में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा के तहत अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस साल पहली बार एक साथ करीब 9 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान प्रदेश के 5 जिलों से 8 नए नकल के प्रकरण सामने आए। इसमें भिंड से 1, मुरैना से 3, शाजापुर से 1, भोपाल से 2 और सिवनी से 1 मामले दर्ज किए गए। यह सभी केस हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा से सामने आए। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक भी नकल का प्रकरण सामने नहीं आया। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। छात्र समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। वहीं शिक्षक और परिजन बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। परीक्षा से पहले केंद्रों पर सकारात्मक माहौल बना रहा। पिता बोले- बेटे के एग्जाम में ज्यादा नर्वस हूं उज्जैन की छात्रा आराध्या ने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर उसकी तैयारी पूरी है। उसने कहा कि कोचिंग के जरिए अच्छी तैयारी की है। उसे पूरा भरोसा है कि वह परीक्षा क्लियर कर लेगी। वहीं ग्वालियर की छात्रा मुस्कान ने कहा कि सुबह वह थोड़ा नर्वस महसूस कर रही थी। भोपाल के प्रज्ञा विद्यालय के स्टूडेंट के पिता प्रताप गडेकर ने कहा कि मैंने अपने बेटे से कहा कि चिंता मत करो। मैं अपने एग्जाम के मुकाबले बेटे के एग्जाम में ज्यादा नर्वस रहा। बोर्ड परीक्षा का तीसरा पेपर था इससे पहले हाईस्कूल के दो पेपर हो चुके थे, लेकिन उनमें सभी छात्र शामिल नहीं थे। पहला पेपर शुक्रवार को उर्दू का हुआ था। दूसरा पेपर शनिवार को राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) के विषयों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आयोजित किया था। CBSE की भी परीक्षा भी हुई शुरू इधर, मंगलवार से ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षाएं भी शुरू हुई है। पहला पेपर मैथ्स का था। भोपाल रीजन में करीब 1.25 लाख छात्र सीबीएसई की परीक्षा में शामिल हुए। पूरे प्रदेश में कुल 496 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिनमें से 34 केंद्र भोपाल में हैं। एग्जाम सेंटर्स की ये तस्वीरें देखिए 10वीं बोर्ड परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….