इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि वे सप्तमी को अपने गांव तेलोडीह गए थे। रविवार सुबह पड़ोस की महिला ने फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वे पति के साथ झुमरीतिलैया स्थित अपने मकान पर पहुंचीं। कुंती देवी ने बताया कि देखा कि कमरे में रखा बक्सा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखे लगभग 40 हजार रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। उन्होंने तुरंत तिलैया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
झुमरीतिलैया में बंद मकान से हजारों रुपये के जेवरात और नकद की चोरी
