नगर निगम हिसार ने यू-ट्यूबर के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया है। यू-ट्यूबर पर बिना नगर निगम का पक्ष जाने शौचालय की वीडियो बनाने और प्रसारित करने का आरोप है। यू-ट्यूबर विपिन खुराना, शुभम और अजय के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 (PDPP Act) की धारा 3 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं यू-ट्यूबर विपिन खुराना का कहना है कि इस एफआईआर के पीछे मेयर प्रवीण पोपली का हाथ है। नगर निगम के कामों की खामियां उजागर करने पर उन पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि हिसार नगर निगम के एक्सईएन जयवीर सिंह डूडी ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी थी। एक्सईएन का कहना है कि राजगुरु मार्केट में शौचालय को लेकर यू-ट्यूबर ने वीडियो बनाई थी जिसमें उसने कई तरह के झूठे आरोप नगर निगम पर आरोप। वीडियो में धनराशि का जिक्र किया जबकि उसका कोई अमाउंट फिक्स नहीं हुआ और ना ही बिल बना। बिना तथ्यों व नगर निगम हिसार का पक्ष जाने यू-ट्यूबर ने वीडियो चलाकर नगर निगम हिसार की छवि को नुकसान किया और सरकार काम में बाधा बनने की कोशिश की है। पहले जानिए यू-ट्यूबर ने वीडियो में क्या कहा वीडियो में यूट्यूबर विपिन खुराना एक नवनिर्मित ईंटों के ढांचे (जो संभवतः एक सार्वजनिक शौचालय है) के पास खड़े होकर वहां की खराब स्थिति और खर्च किए गए बजट पर कटाक्ष कर रहे हैं।वे कहते हैं कि यहां खड़ा होने वाला व्यक्ति बीमार हो जाएगा क्योंकि यहां बहुत गंदगी है। इसके बाद वह व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि यह 5 लाख रुपए का बाथरूम है। इसमें चार शीटें और टाइलें लगेंगी और इन सब का कुल बजट 5 लाख रुपए है। वे फिर से जोर देकर कहते हैं कि यह 5 लाख रुपये का बाथरूम है। विपिन खुराना मूल रूप से इस छोटे से ढांचे पर खर्च की गई भारी राशि (5 लाख रुपए) और वहां व्याप्त गंदगी की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। विस्तार से जानिये यू-ट्यूबर के खिलाफ क्या शिकायत दी…
शौचालय की वीडियो बनाने पर यू-ट्यूबर पर केस दर्ज:नगर निगम ने सिटी थाने में दी थी शिकायत, कहा- ये पत्रकार की श्रेणी में नहीं आते
