कुरुक्षेत्र की नहर में गिरी प्लाई से भरी पिकअप:बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्विफ्ट से भिड़ी; जाल में अटकी कार

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले में ज्योतिसर गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप उसके आगे चल रही स्विफ्ट कार को टक्कर मारकर नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) में गिर गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट नहर पर लगे जाल में फंस गई। सौभाग्य से एक्सीडेंट में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पिकअप ड्राइवर समेत 2 दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पिहोवा के गुमथला गढ़ू गांव का रहने वाला ड्राइवर मनजीत सिंह यमुनानगर से पिकअप गाड़ी में प्लाई (प्लाईवुड) लोड करके पिहोवा की तरफ आ रहा था। उसके आगे बिमल कुमार अपनी बाइक पर ज्योतिसर जा रहा था। रास्ते में स्विफ्ट के ड्राइवर ने नारियल फेंकने के लिए भाखड़ा नहर के पास अचानक कार के ब्रेक मार दिए। अचानक ब्रेक से लगी टक्कर यह ब्रेक इतना अचानक था कि पीछे आ रहे बाइक सवार को बचाने के लिए पिकअप नहर के पास रुकी स्विफ्ट कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार नहर के जाल में फंस गई, जबकि पिकअप ने जाल तोड़ते हुए सीधे नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और गोताखोर को सूचना दी। दोनों व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकले गोताखोर की टीम ने पिकअप ड्राइवर मनजीत सिंह और लिफ्ट लेकर बैठे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक्सीडेंट में ड्राइवर को मामूली चोटें आई, जबकि दूसरा व्यक्ति बगैर कुछ बताए अपने रास्ते चला गया। पुलिस हाईड्रा की मदद से पिकअप को नहर से बाहर निकलवाने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच जारी- संदीप कुमार ज्योतिसर पुलिस चौकी के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस टीम आकर जाम को खुलवाया। एक्सीडेंट में ड्राइवर को कुछ चोट लगी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर कोई शिकायत मिलेगी, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।