ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत:मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

Spread the love

इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर शामिल हैं। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्रे कलर की नेक्सन कार (MP13 ZS8994) में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल, मनसिन्धु और अनुष्का राठी सवार थे। प्रखर का जन्मदिन था, चारों उसी की बर्थडे पार्टी मनाकर महू से इंदौर लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था। हादसे में प्रेरणा, प्रखर, मनसिन्धु की मौके पर ही मौत हो गई। अनुष्का घायल है। कार में शराब की बोतल मिली है। सभी इंदौर के रहने वाले हैं। प्रेरणा नर्मदा भवन के पास स्कीम नं 74, प्रखर कासलीवाल तिलक नगर, मनसिन्धु भंवरकुआं और अनुष्का रॉयल अमर ग्रीन की रहने वाली है। प्रेरणा ग्रेजुएशन के बाद UPSC की तैयारी कर रही थी। हादसे के बाद की तस्वीरें… कांग्रेस नेता बोले- बच्चे घूमने गए थे
कांग्रेस नेता धर्मेंद्र गेंदर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार बच्चे घूमने के लिए कहीं निकल थे। तेजाजी नगर के पहले हादसे का शिकार हो गए। शव एमवाय अस्पताल में रखे गए हैं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन अस्पताल में मौजूद हैं। ट्रक चालक फरार, पुलिस ने नाकाबंदी कराई
रालामंडल थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, कार सवार युवक-युवतियां संभवतः छात्र थे और पार्टी मनाकर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है।