फरीदाबाद में बंद दुकान में घुसी कार:बाहर अलाव सेक रहे दो व्यक्ति घायल; गाड़ी से शराब की बोतल बरामद

Spread the love

फरीदाबाद जिले की संजय कॉलोनी में सोमवार तड़के करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कार बंद पड़ी दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान के बाहर आग ताप रहे दो लोगों में से एक व्यक्ति कार की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अचानक तेज धमाके की आवाज स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि वह सुबह वहां से गुजर रहे थे, तभी जोरदार आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा, तो सफेद रंग की कार दुकान के बाहर रूकी हुई पड़ी थी। दुकान के बाहर पड़ी मिट्टी से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग ताप रहे थे दो लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान के पास दो लोग आग जलाकर बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। कार में मिली शराब की बोतल स्थानीय लोगों का दावा है कि कार के अंदर शराब की बोतल पड़ी मिली। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ड्राइवर को अपने साथ चौकी ले गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या ड्राइवर नशे की हालत में था।