मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर सोमवार को पोस्ट कर कहा कि प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
