कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। एक्सीडेंट में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। ड्राइवर का PGI सेक्टर-12 चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान मुल्तान मलिक (35) निवासी जलूबी जिला अंबाला के रूप में हुई। मुल्तान कार ड्राइवर था। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मुल्तान को पहले कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल, फिर PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान मुल्तान ने दम तोड़ दिया। भाई के सामने से मारी टक्कर अली असन निवासी जलूबी ने शाहाबाद पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई मुल्तान मलिक अपनी कार में शाहाबाद से त्यौड़ा की तरफ सर्विस रोड (NH-44) पर जा रहा था। तभी सामने से त्यौड़ा की तरफ से रतनगढ़ जा रहा ट्रैक्टर बड़ी तेज रफ्तार से आया, जिसने अपनी साइड से सीधी टक्कर उसके भाई की कार में मार दी। पेड़ टकराई भाई की कार टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराई। कार का काफी नुकसान हुआ और उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके भाई को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचा दिया। इस दौरान नानक राय निवासी मोहनपुर ने उसे घटना की सूचना दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सूचना पाकर वह अस्पताल में पहुंचा, जहां से उसके भाई को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसके भाई मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।
कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में कार ड्राइवर की मौत:ट्रैक्टर की टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी; अंबाला का रहने वाला
