रेवाड़ी में स्कूल बस से टकराई कार, दो की मौत:दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, कई स्टूडेंट्स भी घायल; कार की बॉडी काटकर निकाले गए शव

Spread the love

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार दोपहर बाद भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें स्कूल बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुछ स्कूली बच्चे भी घायल हो गए। कार से टकराने के बाद बस पेड़ से टकरा गई। इसमें उसका चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों से किसी तरह बच्चो को बाहर निकाला और घायलों को रेवाड़ी के मात्रिका अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतकों की पहचान जेतड़वास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। मोहनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सड़क हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… दुल्हेड़ा गांव के स्कूल से बच्चों को लेकर चली थी बस : पुलिस के मुताबिक, यह बस गांव दुल्हेड़ा स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की थी। दोपहर बाद स्कूल की छुट्‌टी के बाद बस का ड्राइवर करीब 40 बच्चोे को लेकर स्कूल से निकला था। ये बच्चे आसपास के गांवाें के रहने वाले है, जो रोजाना इसी बस से स्कूल आते-जाते है। स्कूल से 300 मीटर दूर ही कार से टकराई बस : पुलिस के मुताबिक, स्कूल से निकलने के बाद बस करीब 300 मीटर दूर ही पहुंची थी कि सामने से आती ऑरा कार से उनकी टक्कर हो गई। कार से टकराने के बाद बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। इससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मची चीख पुकार, आसपास के लोगों ने निकाला : हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार बच्च सहम गए थे थे। कई को चोटें भी आईं। चीख पुकार मचते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से उतारा। इसमें छह से ज्यादा बच्चों को चोटें आई थी। कार से सवार युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम : उधर, कार सवार युवकों जितेंद्र और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। दोनों के शवों को कार की बॉडी को काटकर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बोली- तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
बावल थाना पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। युवक काफी तेज स्पीड से कार दौड़ा रहे थे। दोनों वाहन जब आमने सामने आए तो एक दूसरे को बचाने के चक्कर में उनकी भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।