यमुनानगर जिले के खिजराबाद क्षेत्र में रात करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें ऑटो ड्राइवर समेत छह सवारियां भी घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सवारियों से भरा ऑटो गांव हाफिजपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से लापरवाही से आ रही कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद कुछ को सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल रहमान और रिहाना को बेहतर इलाज के लिए GMCH सेक्टर-32 चंडीगढ़ भेजा गया। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव बरोली माजरा जा रहा था ऑटो नरेशपाल निवासी गांव शहजादवाला ने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से बस अड्डा खिजराबाद क्षेत्र में अपना ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। शाम लगभग 7 बजे वह खिजराबाद बस अड्डे से छह सवारियां लेकर बिसालपुर रोड होते हुए गांव बरोली माजरा की ओर जा रहा था। करीब 7:30 बजे जब वह गांव हाफिजपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से एक कार तेज रफ्तार और लापरवाही से आती हुई उसके ऑटो से सीधी टक्कर मार गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठी सभी सवारियां घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल और चंडीगढ़ किया रेफर नरेशपाल ने बताया कि उसने मौके पर ही कार का नंबर नोट कर लिया, लेकिन हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि ऑटो में सवार रहमान, रिहाना, समर, दानिस, आसिफा और गुलसफा को भी काफी चोटें लगीं। सभी बरोली माजरा के निवासी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद कुछ घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल रहमान और रिहाना को आगे इलाज के लिए GMCH सेक्टर-32 चंडीगढ़ भेजा गया। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यमुनानगर में कार ने ऑटो को मारी टक्कर:ड्राइवर समेत 7 यात्री घायल, सवारियों को छोड़ने बरोली माजरा जा रहा था
