लोकसभा में आज CAPF बिल पेश होगा, राज्यसभा से पास:डिपुटेशन के नियम तय होंगे; दावा- अप्रैल के तीसरे हफ्ते फिर बुलाया जा सकता सत्र

Spread the love

सदन की कार्यवाही गुरुवार को दो पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। आज लोकसभा में CAPF यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल पर चर्चा होगी। यह बिल बुधवार को राज्यसभा से पास हो चुका है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के इसे सदन में पेश कर सकते है। इस बिल में CAPF के वरिष्ठ पदों पर डिपुटेशन से नियुक्ति के नियम तय किए गए हैं। विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि इसे उस दिन लाया जा रहा है, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इसके अलावा आज राज्यसभा में अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पेश किया जाएगा, जिसे लोकसभा बुधवार को पास कर चुकी है। CAPF बिल में क्या है… दावा- संसद का बजट सत्र जारी रहेगा आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इसे फिर से बुलाने की योजना बना रही है। बुधवार को 4 बिल पास हुए संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…