जबलपुरः जीआरपी में शुरू हुआ जागरूक करने अभियान अभिमन्यु-3

Spread the love

इन जानकारी में इस अभियान के उद्देश्य जैसे समाज में महिलाओं एवं बालक व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण किया जाना तथा लड़के-लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना, वर्तमान समय समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण के लिए समाज में व्याप्त रुढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनना। आदि तरह की प्रेरणादायक विचारों को उद्घोषणा के माध्यम से जीआरपी प्रभारी संजीवनी राजपूत द्वारा विस्तारित किया गया।

इसके साथ ही महिलाओं एवं नाबालिक बालक बालिकाओं के उत्थान हेतु सार्थक पहल स्थापित हो इसके लिए न केवल शासकीय कर्मचारी अधिकारी गण बल्कि जनसाधारण के बीच में जागृति लाने की पहल की गई है। इस अवसर पर प्लेटफार्म पर जीआरपी स्टाफ के प्रधान आरक्षक सत्येंद्रसिंह,आरक्षक हेमंत, परमात्मा, बच्चन, रविकांत, गोपाल, ओमप्रकाश, महिला आरक्षक आकृति,गुरजीत,हेमलता सहित अन्य यात्रीगण इसमें शामिल हुए।