मत्स्य विभाग ने ज्योसियाना गांव में 50 हजार मत्स्य बीजों का किया संचय

Spread the love

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जलाशयों का वैज्ञानिक विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाई जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संचयित किए गए बीजों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जलाशयों में जल गुणवत्ता एवं पोषण स्तर को बनाए रखने के लिए समय-समय पर परीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर मत्स्य निरीक्षक पुरुषोत्तम गुसांई आदि शामिल रहे।