हिसार जिला प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए नए कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ओवरऑल हिसार शहर की बात करें तो शहरी रिहायशी और व्यावसायिक सेक्टरों में औसतन 15% की वृद्धि देखी जा रही है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में नहरी और गैर-मुमकिन कृषि भूमि के दामों में 25% से 75% तक का बढ़ोतरी प्रस्तावित है। सेक्टर 13 और 14P जैसे पॉश इलाकों में रिहायशी रेट ₹56 हजार 925 प्रति वर्ग गज तक पहुंचने का अनुमान है। राजगुरु मार्केट और नागोरी गेट जैसे मुख्य बाजारों के रेट फिलहाल स्थिर रखे गए हैं। प्रीफरेंशियल प्लॉट (दो तरफ खुले) के लिए सामान्य रेट से 10% और स्पेशल प्रीफरेंशियल (पार्क फेसिंग/तीन तरफ खुले) के लिए 20% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। फ्लोर-वाइज रजिस्ट्री के मामले में पहली मंजिल के लिए 10% और ऊपरी मंजिलों के लिए 50% तक अतिरिक्त स्टांप ड्यूटी का प्रावधान है। सबसे ज्यादा रेट वृद्धि वाले क्षेत्र कुछ क्षेत्रों में काफी अधिक प्रतिशत में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। अग्रोहा में कलेक्टर के रेट में 75% की भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। अग्रोहा को हिसार महानगर विकास प्राधिकरण में शामिल करने के बाद यहां रेटों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अलीपुर में आवासीय भूमि के रेट में 75% की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। आर्यनगर में कृषि भूमि के रेट में भी 75% की वृद्धि का प्रस्ताव है। नंद विहार, गंगवा में आवासीय रेट में 45% की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। अग्रोहा (व्यावसायिक) अग्रोहा क्षेत्र की व्यावसायिक संपत्तियों में 30% तक की वृद्धि देखी गई है। अशोक विहार, गंगवा में आवासीय रेट में 30% की वृद्धि का प्रस्ताव है। सबसे कम रेट वृद्धि वाले क्षेत्र कुछ क्षेत्रों में वृद्धि को सीमित रखा गया है या वहां बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। इसमें गंगवा क्षेत्र में विभिन्न कॉलोनियां जैसे आदर्श नगर, अमर विहार फेज I-II और इंद्रा कॉलोनी में 15% की मध्यम वृद्धि प्रस्तावित है। आर्यनगर में नहरी कृषि भूमि के रेट में 25% की वृद्धि का प्रस्ताव है। इन क्षेत्रों में कैलेक्टर रेट नहीं बढ़ेंगे कई प्रमुख और ग्रामीण क्षेत्रों के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहर की प्रमुख राजगुरु मार्केट के व्यावसायिक रेट को स्थिर रखा गया है। कालवास और किरमारा गांवों में कृषि, आवासीय और व्यावसायिक सभी श्रेणियों के रेट स्थिर रखे गए हैं। किराड़ा, किरोड़ी और कुलेरी में भी अधिकांश श्रेणियों में पुराने रेट ही प्रस्तावित किए गए हैं। कलेक्टर रेट बढ़ने से क्या होगा …
हिसार में प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा होगा:नए क्लेक्टर जारी, सेक्टरों में 15% तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित, राजगुरु मार्केट में नहीं बदले रेट
