कांकेर में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 12 यात्री घायल

Spread the love

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और धुंध के कारण चालक को सामने खड़े ट्रक दिखाई नहीं दी, जिससे यह टक्कर हो गई। हाईवे पर ट्रक सड़क किनारे खड़ा था । टक्कर इतनी दर्दनाक थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।