उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह यात्रियों से भरी बस 160 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। हादसा भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसकी दूरी भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे है। बस द्वाराहाट-भिकियासैंण-बासोट होते हुए रामनगर जा रही थी। तभी ड्राइवर ने अचानक बस से कंट्रोल खो दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से अभी भी लगातार रेस्क्यू चलाया जा रहा है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल कुछ घायलों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जबकि कुछ घायलों को रामनगर के राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया जा रहा है। हादसे के PHOTOS…
केएमओयू की बस थी, रामनगर जा रही थी दुर्घटनाग्रस्त हुई प्राइवेट बस (UK 07 PA 4025) रामनगर के कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड संस्था की है। जिसे करीब 11 बजे रामनगर पहुंचना था। इसी बीच सैलापानी बैंड के समीप ड्राइवर ने अचानक बस से कंट्रोल खो दिया। ड्राइवर की हालात नाजुक है। हादसे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
160 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत:अल्मोड़ा से रामनगर जा रही थी, 12 गंभीर; SDRF रेस्क्यू में जुटी
