ऋषिकेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सी प्लेन की सुविधा शुरू की गई है. यानी कि ऋषिकेश आने वाले पर्यटक अब पानी से पहाड़ तक का आनंद ले सकेंगे. यूजेवीएनलिमिटेड की ओर से पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने का सफल ट्रायल किया गया, जिससे पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी. साथ ही 19 सीटर विमान पर्यटकों को बैराज ऋषिकेश से हिमालय की खूबसूरत वादियों को दिखाएगा.
बंजी जंपिंग, वाटर रॉफ्टिंग हुए पुराने, अब ऋषिकेश में लीजिए सी प्लेन का मजा, पानी से पहाड़ तक का सफर
