हरियाणा के भिवानी कोर्ट में मंगलवार की सुबह फायरिंग कर दी गई। पेशी पर आए एक युवक को टारगेट कर यह फायरिंग की गई। अचानक हुई इस फायरिंग से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुमित कुमार भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए है। प्रत्यदर्शी महेंद्र पाल यादव के मुताबिक, दो युवक पैदल ही कोर्ट परिसर में पहुंचे। पहले कुछ देर खड़े रहे, फिर अचानक युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर वहां से पैदल ही फरार हो गए।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग:पेशी पर आए युवक को टारगेट कर चलाईं गोलियां, SP पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
