करनाल में जमीनी विवाद में चली गोलियां:बुजुर्ग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, मुंडोगढ़ी में दहशत का माहौल

Spread the love

हरियाणा में करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव मुंडोगढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान हाजी वाजिद (70) के रूप में हुई है। वहीं हमले में साबिर नामक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…