झज्जर में देर रात स्कूल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग:गेट पर मिले गोलियों के निशान, संचालक को मिल चुकी धमकी

Spread the love

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में देर रात स्कूल के बाहर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग। बहादुरगढ़ में रात करीब 11 बजे की वारदात बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और वारदात को लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अज्ञात द्वारा स्कूल के गेट पर कई बार गोलियां चलाई गई हैं। जिले के बहादुरगढ़ के सराय मोड़ के पास रह बने एक निजी स्कूल के गेट पर बीती देर अज्ञात द्वारा गोलियां चलाई गई हैं। स्कूल राकेश कोच चलाता है, सुबह उठने के बाद ही पुलिस को गोलियां चलने की सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और वारदात को लेकर जांच कर रही है। गेट पर गोलियों के निशान वहीं गेट पर लगी गोलियों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है, मौके पर बहादुरगढ़ पुलिस पहुंच कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पहले राकेश कोच से रुपयों की डिमांड की जा चुकी है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस राकेश कोच बहादुरगढ़ में ही गर्ल्स स्कूल चलाता है। वहीं पुलिस वारदात को लेकर सीसीटीवी चेक कर गहन जांच कर रही है। वहीं देर रात की घटना होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा दोनों हाथों से फायरिंग की गई है।