गुरुग्राम में गैंगस्टर की प्रॉपर्टी पर नहीं चला बुलडोजर:स्टे और संपत्ति के डॉक्यूमेंट्स दिखाने पर प्रॉपर्टी सील की, अधिकारी

Spread the love

गुरुग्राम में पुलिस और नगर निगम के नोडल अधिकारी आरएस बाठ बुलडोजर लेकर कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ तोता की प्रॉपर्टी तोड़ने के लिए धनवापुर पहुंच गए हैं। जहां परिवार वालों ने तोड़फोड़ का विरोध किया है और अपनी प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट दिखाए। अधिकारी उनके डॉक्यूमेंट्स की जांच करवा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि वे अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को छुड़वाने आए हैं। सुनील उर्फ तोता पर हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि के 20 से अधिक केस दर्ज हैं। दो महीने पहले सुनील उर्फ तोता को (44) सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। आदतन अपराधी है सुनील पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गिरफ्तारी के वक्त बताया था कि आरोपी सुनील उर्फ तोता एक आदतन अपराधी है, जो संगठित होकर अवैध हथियार के बल पर मारपीट, लूटपाट आदि वारदातों को अंजाम देता है। एक घंटा से खड़े हैं अधिकारी
कुख्यात बदमाश सुनील की प्रॉपर्टी तोड़ने के लिए पुलिस और निगम के अधिकारी पौने एक बजे पहुंचे। जैसे अधिकारियों को बुलडोजर के साथ देखा तो सुनील के परिजन मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाया। परिजनों ने कहा कि यह उनकी लीगल प्रॉपर्टी है और किसी की लीगल प्रॉपर्टी को गिराना गलत है। डॉक्यूमेंट क्रॉस चेक कर रहे अधिकारी हालांकि अधिकारी अब प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट और स्टे ऑर्डर को क्रॉस चेक करवा रहे हैं। अगर स्टे ऑर्डर सही मिलता है तो अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ सकता है। हालांकि अभी यह भी क्लियर नहीं हुआ है कि जो स्टे ऑर्डर परिजनाें ने दिखाया है, वह कौनसी जमीन का है। फिलहाल धनवापुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। नगर निगम ने सील लगाई आरएस बाठ ने बताया कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बारे में जानकारी नहीं थी। अभी बिल्डिंग को सील किया जा रहा है। यह एक बड़ी कार्रवाई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में अभिलाष जोशी ने बताया कि सुनील उर्फ तोता के खिलाफ करीब 35 केस हैं। सरकार की तरफ से गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इनकी फाइनेंशियल कमर तोड़ी जा रही है। इसी कड़ी में इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह भौंडसी जेल में बंद है। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं……..