हरियाणा के नारनौल में सरपंच ने भैंस खरीदने की खुशी में घर पर डीजे बजवाया। फूल-माला पहनाकर भैंस का स्वागत किया गया। वहीं पैर में घुंघरू बांधकर कस्बे की मेन रोड पर वॉक भी करवाई। शहबाजपुर गांव के सरपंच विक्रम ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के श्रीगंगानगर से 11 लाख रुपए में भैंस खरीदी है। मुर्रा नस्ल की ये भैंस एक दिन में 30 लीटर दूध देती है। कस्बे से घर तक भैंस के स्वागत में डीजे बजता रहा। रास्ते में लोगों ने भैंस पर पुष्पवर्षा की। विक्रम 22 साल की उम्र में ही गांव के सरपंच बन गए थे। वहीं उनकी डेयरी में कई नस्ल की 10 से ज्यादा भैंसे हैं। भैंस के स्वागत के PHOTOS… अब पढ़िए सरपंच ने कैसे किया भैंस का स्वागत… डेयरी में कई नस्ल की भैंसे
सरपंच विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें भैंस पालने का शोक है। उसके पास एक से बढ़कर एक नस्ल की भैंसे हैं। इसी के चलते उन्होंने ये भैंस खरीदी। भैंस को अनाज मंडी में उतारने के बाद कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव शहबाजपुर पहुंचे। रात के समय गांव में भैंस के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए। अब सरपंच के बारे में 2 पॉइंट में जानिए…
नारनौल में 11 लाख की भैंस का स्वागत:कस्बे में जुलूस निकाला, गांव तक डीजे बजवाया; 30 लीटर दूध देती है
