हिसार : किनाला में करंट लगने से भैंस की मौत, किसान को आर्थिक नुकसान

Spread the love

हिसार, 17 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव किनाला में बिजली का करंट लगने

से एक भैंस की मौत हो गई। हादसे में भैंस का मालिक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने बिजली

निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और पीड़ित किसान को मुआवजा देने

की मांग की है। गांव किनाला निवासी किसान रामचंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी भैंस को

पानी पिलाने के लिए गांव के तालाब की ओर ले जा रहा था। रास्ते में बिजली के खंभों के

पास से गुजरते समय भैंस को अचानक करंट लग गया।

भैंस ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम

तोड़ दिया।रामचंद्र ने बताया कि भैंस जैसे ही बिजली के पोल के पास से गुजरी, नंगे तार

ने उसे छू लिया। बिजली के तेज झटके से भैंस वहीं गिर गई। किसान रामचंद्र ने बताया कि उसने यह भैंस सिर्फ एक महीने पहले ही 1 लाख 5 हजार

रुपए में खरीदी थी। अब इस हादसे से उसे बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने

कहा कि वह एक गरीब किसान हैं और इसी भैंस के दूध से अपने परिवार का गुजारा करते थे।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जगहों पर बिजली के तार नंगे पड़े हुए हैं

और यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीण कई बार बिजली निगम को इसकी शिकायत कर

चुके हैं, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गांववासियों धर्मपाल

आदि ने प्रशासन और बिजली निगम से मांग की है कि गांव में लगे खुले और जर्जर तारों को

तुरंत बदला जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही मृत भैंस

के मालिक रामचंद्र को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।