दिल्ली से रतलाम लाए, 5 दिन कमरे में बंद रखा:लड़की बोली- नौकरी देने कहा था, लाकर बोले- कस्टमर आते हैं, तुम्हें सर्विस देनी है

Spread the love

रतलाम के अलकापुरी क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यहां पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय युवती से देह व्यापार करवाने वाले दंपती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके पति को कोर्ट से एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली यह युवती काम की तलाश में रतलाम आई थी, लेकिन दंपती ने उसे धोखे से इस धंधे में धकेल दिया। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और परिवार में कोई नहीं है। वह दिल्ली के मंदिरों में रहती थी। कुछ दिन पहले वह खाटू श्याम दर्शन करने गई थी, जहां उसे एक बुजुर्ग मिले थे। बुजुर्ग ने उसे काम का भरोसा दिलाकर रतलाम की सविता आडवानी का नंबर दिया था। बात करने पर सविता ने काम दिलाने के बहाने उसे बुला लिया। युवती 7 जनवरी को दिल्ली से रतलाम पहुंची, जिसका रेल टिकट भी पुलिस को मिला है। सविता खुद उसे स्टेशन लेने गई थी। घर लाकर बोली- सर्विस देनी पड़ेगी आरोप है कि सविता युवती को घर ले आई और कहा कि यहां कस्टमर आते हैं, तुम्हें उन्हें सर्विस देनी है। इसका आधा पैसा तुम्हें मिलेगा। 7 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक युवती को घर के अंदर ही रखा गया और उससे जबरन देह व्यापार कराया गया। कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। युवती पढ़ी-लिखी नहीं है और पुलिस उसके बारे में और जानकारी जुटा रही है। मोबाइल में मिली कई लड़कियों की फोटो पुलिस को आरोपी दंपती के मोबाइल में कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें भी मिली हैं। जांच में सामने आया है कि दंपती ने ग्राहकों के लिए 1000 से 1500 रुपए का रेट तय कर रखा था। घर के तीन कमरों में से दो में अलग-अलग बेड लगाए गए थे। पुलिस मोबाइल हिस्ट्री खंगाल रही है कि दंपती के घर कौन-कौन आता था। पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा था औद्योगिक थाना पुलिस ने रविवार शाम अलकापुरी स्थित ‘रामकुटी’ लिखे एक मकान पर सूचना मिलने पर दबिश दी थी। कार्रवाई से पहले पुलिस ने एक पंटर (फर्जी ग्राहक) को रुपए देकर भेजा था। जैसे ही अशोक कुमार (48) ने रुपए लेकर पत्नी सविता (41) को दिए, पुलिस ने इशारा मिलते ही छापा मार दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया है और पति से पूछताछ की जा रही है।