पंचकूला में जीजा की चाकू घोंपकर हत्या:साले ने दोस्तों के साथ हमला किया; बहन की लव मैरिज से नाराज था

Spread the love

हरियाणा के पंचकूला में सोमवार सुबह साले ने अपने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक अपनी मां को छोड़ने फैक्ट्री जा रहा था। रास्ते में साले ने अपने दो दोस्तों के साथ उसकी छाती, पीठ और सिर पर वार किए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में युवक को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। इसी बात से उसका साला नाराज था। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले जानिए कौन था मृतक शिवम…. अब जानिए शिवम की हत्या कैसे हुई…