कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट में जीजा की मौत, साला घायल:स्कॉर्पियो ने मारी स्कूटी को टक्कर, बाजार जा रहे थे दोनों, अंबाला से आया था मृतक

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में मुस्ताबाद-लाडवा रोड पर तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में स्कूटी के पीछे बैठे अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों स्कूटी पर सवार होकर लाडवा की तरफ निकले थे। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मामचंद निवासी अलावलपुर फोकसा गांव, जिला अंबाला के रूप में हुई। मामचंद 6 मार्च को अपने साले ज्ञानचंद (55) निवासी जोगीमाजरा से मिलने आया था। घायल ज्ञानचंद का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे के सामने हुआ एक्सीडेंट अरुण कुमार निवासी जोगीमाजरा ने पुलिस को बताया कि, उसका पिता ज्ञानचंद और फूफा मामचंद इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से लाडवा बाजार की ओर निकले थे। वह कुछ देर बाद अपनी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल पड़ा। उसके पिता ठीक-ठाक स्पीड पर स्कूटी चला रहे थे। स्कूटी को पीछे मारी टक्कर जैसे ही वे ध्यांगला बस अड्डे से थोड़ा आगे लाडवा की तरफ बढ़े, तो मुस्ताबाद की ओर से आई तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने उसे क्रॉस करते हुए सीधे स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों दूर सड़क पर उछलकर गिर पड़े। स्कूटी कार के आगे ही फंस गई। दोनों संभाला और अस्पताल पहुंचाया उसने तुरंत अपनी बाइक रोकी और नीचे उतरकर पिता और अपने फूफा को संभाला। राहगीरों की मदद से उसने दोनों को सरकारी एम्बुलेंस में दोनों को लाडवा के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसके फूफा मामचंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की नाजुक हालत देखकर कुरुक्षेत्रे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार नंबर पर दर्ज की FIR पुलिस ने अरुण के बयान पर कार नंबर के आधार पर थाना लाडवा में FIR दर्ज की। पुलिस आज मामचंद के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पुलिस आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश कर रही है। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर अपनी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।