हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड में 22 फरवरी को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सभी 13 जिलों में चटक धूप रहेगी. हालांकि 23 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत पांच पहाड़ी जिलों में 3000 मीटर से ऊपर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है. मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा.
उत्तराखंड में आज चटख धूप, कल करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपडेट
