पलवल में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसाए:फरार बदमाश को पकड़ने गए थे; गाड़ी के शीशे तोड़े, मर्डर केस में 2 काबू

Spread the love

पलवल जिले के गुदराना गांव में हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को पकड़ने गई सीआईए पुलिस टीम पर उसके भाइयों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, जबकि सरकारी गाड़ी के शीशे टूट गए। मुंडकटी थाना पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी भोला अभी भी फरार है। फरार आरोपी की तलाश में पहुंची थी पुलिस मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, सीआईए में तैनात एएसआई राकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि मार्च 2024 में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में गुदराना गांव निवासी भोला फरार चल रहा था। सीआईए होडल को गुप्त सूचना मिली थी कि भोला अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम गुदराना गांव पहुंची। पुलिस जब भोला के घर पहुंची, तो वहां उसके भाई विमल, हर किशन और कुछ महिलाएं मौजूद थीं। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से किया हमला पुलिस पार्टी को देखते ही आरोपियों ने हाथों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर पुलिस पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि पुलिस में इतनी हिम्मत नहीं कि वे भोला को गिरफ्तार कर सकें। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमलावरों ने सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने अन्य साथियों की मदद से हमला करने वाले भोला के दोनों भाइयों विमल और हर किशन को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर मुंडकटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कई धाराओं में केस दर्ज, तलाश जारी मुंडकटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी भोला की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।