राज्य कर्मचारियों-पेंशनरों के महंगाई भत्ते में वृद्धि स्वागत योग्य निर्णय: उमेश सिंह कुशवाहा

br-welcome-cabinet-decision
Spread the love

उमेश सिंह कुशवाहा ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम वित्तीय रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे राज्य के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रत्यक्ष लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की क्रयशक्ति को मजबूत करेगी और परिवारों के आर्थिक संतुलन को बनाए रखने में सहायक होगी।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय न केवल राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों के वेतन व पेंशन ढांचे में वास्तविक राहत देगा, बल्कि सामाजिक सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन नीति की भी सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में लिए गए निर्णय जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप होते हैं।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे कदम लगातार उठा रही है, जो तात्कालिक आर्थिक सहयोग के साथ-साथ दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता और प्रशासनिक संतुलन को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी सरकार की जनहित और संवेदनशीलता का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी को सरकार की जनहित और संवेदनशीलता का स्पष्ट प्रमाण बताया।——