इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के बयान पर चाकुलिया थाना में कांड संख्या 42/2025 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 317(5) और 3(5) के तहत नाइट गार्ड तथा स्क्रैप संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूर्व में पुलिस ने नाइट गार्ड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, सोमवार को मामले में स्क्रैप संचालक मो. निजाम उर्फ पुतन उर्फ लादेन को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। किताबों की जगह रद्दी के भाव में बिक्री की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।