हरियाणा के नूंह में सोमवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सामने से एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार किशोर और दो महिलाएं काफी दूर जाकर गिरे। बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई बोलेरो ले गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार 15 साल का किशोर और दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक एक ही परिवार के रहने वाले थे। जोकि मां-बेटा और दादी थे। तीनों किसी काम से नूंह बाजार जा रहे थे। बाइक को नाबालिग चला रहा था। यहां देखिए हादसे से जुड़ी 5 PHOTOS… यहां पढ़िए, हादसे से जुड़ी कुछ बातें… पुलिस ने शवों को भिजवाया अस्पताल
मृतकों की पहचान साकिफ (15), मां निजरबी (45) और दादी आसीनी (70-72) के रूप में हुई है। वे गांव अडबर के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों के शवों को वहां से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। शिकायत-CCTV के आधार पर जांच शुरू
जहां तीनों का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत व मौके से मिली CCTV के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही फरार चल रहे आरोपी गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद की 2 PHOTOS… पुलिस बोली- दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है
सूचना पर सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर CHC नूंह भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस चालक की लापरवाही समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत- VIDEO:मृतकों में एक किशोर व दो महिलाएं, नूंह में मां-बेटा और दादी जा रहे थे बाजार
