हरियाणा के पानीपत में मंगलवार को पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप के पास नाले में एक 13 वर्षीय लड़की की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जन सेवा दल के माध्यम से शव को पानीपत सिविल अस्पताल के शव ग्रह में पहचान के लिए रखवाया गया । जन सेवा दल के सदस्य चमन लाल गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास पुलिस कर्मचारियों का फोन आया था कि पानीपत रिफाइनरी के पास नाले में एक 13 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा है। पीएम के बाद होगा हत्या या आत्महत्या का खुलासा सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। लड़की ने जींस और टॉप पहना हुआ था, वहीं शरीर पर हल्की चोट के निशान हैं। चमन लाल गुलाटी का कहना है कि हत्या या आत्महत्या इसके बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा। नहीं हो सकी मृतका की पहचान फिलहाल मृतका के शव को उसकी पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। अगर इसकी पहचान नहीं होती तो 72 घंटे के बाद जन सेवा दल द्वारा ही इसका संस्कार किया जाएगा।
पानीपत में नाले से मिली 13 वर्षीय लड़की की लाश:सिर पर चोट के निशान, जींस और टॉप पहना, रिफाइनरी टाउनशिप के पास पड़ी
