हरियाणा में 2 सेंटरों पर दोबारा होगी बोर्ड परीक्षा:पानीपत DC बोले- बच्चों पर भी FIR होगी; पुलिसकर्मियों की नकल कराते VIDEO आई थी

Spread the love

हरियाणा के पानीपत में 2 एग्जाम सेंटरों पर हुई बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। DC विरेंद्र दहिया ने कहा कि सेंटर पर तैनात और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी इंक्वायरी की जाएगी। नकल करने वाले स्टूडेंट पर भी मुकदमा दर्ज होगा। इन सेंटरों की कुछ वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें पुलिसकर्मी और सुपरिटेंडेंट ने खुद ही बोर्ड परीक्षा में बच्चों को नकल कराई थी। इस चीटिंग स्कैंडल से जुड़ी वीडियो सामने आने के बाद ही डीसी ने ये कार्रवाई की। वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल और सुपरिटेंडेंट बच्चों को नकल करा दिख रहे हैं। वहीं स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स की जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी कैमरों को बंद कराकर नकल कराई जाती थी। हालांकि जब फ्लाइंट टीम चेकिंग पर आती तो कैमरे सही ढंग से चलते थे, उनके जाते ही सेंटर संचालक कैमरा बंद करा देते थे। मामले में RAF ने पुलिसकर्मी और सुप्रीटेंडेंट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। DC बोले- 2 सेंटरों की परीक्षाएं रद्द होगी पानीपत डीसी डॉक्टर विरेंद्र दहिया ने कहा कि इसराना और डाहर के एग्जाम सेंटरों पर नकल कराने की कुछ वीडियो सामने आई थी। अब इन सेंटरों पर हुई सभी परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया है। यहां पर तैनात पुलिस स्टाफ और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी इंक्वारी की जाएगी। विभागीय जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। DC ने कहा कि हम 10वीं, 12वीं के बच्चों पर किसी तरह का केस दर्ज करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन जो कानून के खिलाफ चलेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा। अब इन छात्रों पर मुकदमा दर्ज होगा। पढ़िए, RAF की जांच में क्या मिला… 2 पेपर की वीडियो सामने आई बोर्ड चेयरमैन की रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारियों का कहना है कि टीम ने एग्जाम सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। चेकिंग में सेंटर के कैमरे बंद मिले। इसके बाद सभी परीक्षाओं की जांच की गई, जिसमें 2 फरवरी और 12 मार्च को हुई परीक्षा में नकल कराई गई थी। लोकल चेकिंग टीम भी शामिल जांच में यह भी सामने आया है कि सेंटर की रिकॉर्डिंग कुछ टाइम के लिए बंद भी कर दी जाती थी। नकल कराने के पीछे पुलिस, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के अलावा लोकल चेकिंग टीम भी शामिल होने की संभावना है। पकड़ में आने के बाद इस सेंटर की परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की गई है। अब 3 पॉइंट में पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… इसराना में 32 स्टूडेंट पर गिरी गाज आईटी (IT) और NSQF सब्जेक्ट के एग्जाम के दिन जब RAF टीम ने अचानक छापा मारा, तो वहां सामूहिक नकल कराने का खेल सामने आया। मौके पर ही 32 विद्यार्थियों के खिलाफ यूएमसी (UMC) के केस बनाए गए। डाहर केंद्र, बिना आईडी कार्ड के ड्यूटी आरएएफ टीम को डाहर परीक्षा केंद्र पर भी भारी अनियमितताएं मिलीं। यहां कई टीचर और अकाउंटेंट बिना किसी अधिकृत पहचान पत्र के ड्यूटी करते मिले। प्राचार्य की लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए बोर्ड ने सख्त रिपोर्ट तैयार की है। बोर्ड चेयरमैन बोले- आंसर शीट चेक होगी नकल मामले में बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि 25 फरवरी को हुए एग्जाम में बच्चों की आंसर शीट चेक करवाई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में हमें जो भी संदिग्ध लग रहा है, उसके बारे में संबंधित विभाग से संपर्क किया जा रहा है। इसमें पुलिस, एग्जाम सेंटर सुपरिटेंडेंट और टीचर्स भी शामिल हैं। अगली बार एग्जाम में 10 टीमें ऐसी RAF टीम बनाई जाएगी जो पूरे स्टेट को हर एग्जाम में कवर करेगी। अब पढ़िए बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए नकल के मामले.. सोनीपत में लेडी टीचर नकल कराते पकड़ी गई थी सोनीपत के गांव बिधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2 लेडी टीचर मंजू देवी और वीणा कुमारी 12वीं भूगोल की परीक्षा में नकल करातीं पकड़ ली गईं थी। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (SRAF) ने इसका भंडाफोड़ किया था। हैरानी की बात यह रही कि एग्जाम खत्म होने के बाद एक कमरे में 24 स्टूडेंट को बैठाकर यह नकल करवाई जा रही थी। बाकी कमरों से विद्यार्थी स्कूल से जा चुके थे। चरखी दादरी में टीचर के सामने छात्राओं ने की थी नकल चरखी दादरी के बाढ़ड़ा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से नकल का वीडियो सामने आया था। दो दिन की परीक्षाओं के सीसीटीवी चेक किए गए तो मामला सामने आया। वीडियो में स्टूडेंट टीचर के सामने ही नकल करते दिखाई रहे हैं। एक दूसरे की कॉपी तक बदल दे रहे हैं। कुछ छात्राएं तो एक ही स्थान बैठकर नकल कर रही है, जबकि टीचर उनके आसपास घूम रहा। एक छात्रा तो प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका लेकर बाहर जाती भी दिखाई दे रही है। —————- यह खबर भी पढ़ें… पानीपत में पकड़ी 12वीं की परीक्षा में सामूहिक नकल,VIDEO:CCTV से खुली पोल; 32 छात्रों पर केस, स्टाफ और पुलिसकर्मियों पर FIR की सिफारिश हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा के अंतिम दिन पानीपत जिले के इसराना और डाहर परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल करवाने का मामला सामने आया है। बुधवार को यहां IT (इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी) और NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) विषय की परीक्षा थी। (पूरी खबर पढ़ें)