तेरापंथ युवक परिषद स्थापना दिवस और पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगेंगे रक्तदान शिविर

Spread the love

अखिल भारतीय तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरडिया, मंत्री विनित फुलफगर सहित पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए परिषद, सहयोगी संस्थाएं और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। प्रमुख आयोजन भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार में होगा।

इसके अलावा शहर और जिले के कई प्रमुख स्थानों—जैसे राजस्थान विद्या पीठ डबोक, अणुव्रत चौक, सेक्टर-14, प्रताप गौरव केंद्र, जीबीएच बेडवास, फतहसागर, नाईयों की तलाई, आराधना भवन, सीए भवन, प्रतापनगर क्षेत्र, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही और आबूरोड—में भी शिविर होंगे। महोत्सव में जैन सोशल ग्रुप मेवाड़, ओसवाल सभा, भाजपा शहर-देहात सहित कई सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं का सहयोग रहेगा। साथ ही उदयपुर मार्बल एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, उद्योग संगठनों और विभिन्न सामाजिक संस्थानों की भी भागीदारी रहेगी।