भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (2026) के तहत भाजपा के संभागीय कार्यालय में सोमवार को एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें कि प्रदेश के डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता उपास्थित होगें। इसमें कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, सांगठनिक कौशल और नेतृत्व क्षमता में सक्षम बनाने का प्रमुख कार्यक्रम होगा। यह अभियान मंडल और जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री और विधायक सहित और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान वैचारिक सत्र, योग और विभिन्न संगठनात्मक चर्चाएं आयोजित की जाती हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार 9 मार्च को जबलपुर आगमन होगा। वे सुबह 11.45 बजे डुमना एयरपोर्ट आएंगे। दोपहर 12.10 बजे रानीताल पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.20 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।2.30 बजे भोपाल लौट जाएंगे। सुबह 10.30 बजे रीवा से आएंगे डिप्टी सीएम प्रशिक्षण अभियान में शामिल होने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आज 9 मार्च को प्रात:10.30 बजे रीवा से जबलपुर आगमन होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 11 बजे भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे सड़क मार्ग से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। सुबह 10 बजे नरसिंहपुर से आएंगे मंत्री उदय प्रताप प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का भी सोमवार 9 मार्च की सुबह 10 बजे नरसिंहपुर जिले के ग्राम लोलरी से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यहाँ रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संभागीय कार्यशाला में शामिल होंगे तथा शाम 5 बजे कार द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे। प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए जबलपुर आएगी। वो सोमवार 9 मार्च को सुबह 10 बजे रानीताल स्थित पार्टी के संभागीय कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगी तथा शाम 4.30 बजे कार द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगी।। मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित जबलपुर, रीवा, शहडोल एवं छिंदवाड़ा संभाग से लगभग 400 प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला सोमवार 9 मार्च को संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी। कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल एवं छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों से 400 से अधिक विषय वक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे पंजीयन, दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन सत्र होगा। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके बाद विभिन्न सत्रों में विषय से संबंधित वक्ता कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
जबलपुर में भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान की बैठक आज:डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद; मुख्यमंत्री मोहन यादव भी जाएंगे रानीताल
