उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले पास के फल दुकानदार देवानंद और सूरज तांती के बीच झगड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी बबलू यादव ने स्थानीय थाना को दी थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस वक्त देवानंद को गिरफ्तार कर लिया था। इसी का बदला लेने के लिए सूरज तांती ने आज बबलू यादव पर हमला कर दिया। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
