रायपुर : ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सात से 26 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही : जैन

Spread the love

वन्देमातरम् कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री जैन ने बताया कि, भाजपा ने इस अवसर पर 7 नवम्बर को “वंदे मातरम्” का वाचन किया जाएगा। यह आयोजन सभी जिलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में इसी प्रकार आयोजित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिताएँ, सोशल मीडिया अभियान, लेखों तथा साहित्य की तैयारी जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्री जैन ने बताया कि वाद्य यंत्रों के साथ या उनके बिना “वंदे मातरम्” का अभ्यास इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण अंग होगा। आयोजन के दिन “वंदे मातरम्” का अभ्यास कर उसका सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी दौरान एक “स्वदेशी संकल्प पत्र” को “वंदे मातरम्” के पाठ के पश्चात् सामूहिक रूप से दोहराया जाएगा।

वन्देमातरम् कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री जैन ने बताया कि आगामी 7 नवम्बर को राजधानी के इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी विधायक पुरंदर मिश्रा,महापौर मीनल चौबे हैं। इसी प्रकार बिलासपुर स्टेडियम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा जिसके प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल व महापौर पूजा विधानी हैं। अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज के सभागार में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। यहाँ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी व महापौर मंजुला भगत प्रभारी हैं। जगदलपुर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउनहाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। यहाँ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप व महापौर संजय पाण्डेय कार्यक्रम प्रभारी हैं। दुर्ग में बीआईटी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे। यहाँ जितेंद्र वर्मा व महापौर अलका बाघमार को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है।