हरियाणा के पानीपत में BJP जिला सचिव को पार्टी से निकाल दिया गया है। पानीपत जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने लेटर जारी करते हुए उन्हें पार्टी से पार्टी से बर्खास्त के आदेश दिए। सचिव रविंद्र रावल का एक व्यक्ति से 5 हजार रुपए लेते हुए एक वीडियो सामने आया था। इसी के बाद रविंद्र के पार्टी से निकाले जाने के कयास लगाए जा रहे थे। कई विपक्षी नेता भी भाजपा पर सवाल उठा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्रेन में अवैध रूप से केमिकल वाला पानी डालने की एवज में रावल ने ये रुपए लिए थे। हांलाकि उन्होंने कहा था कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। राजनीति में मेरी टांग खिंचाई की जा रही है। वीडियो को तरोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने लेटर जारी कर लिखा… शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करके, पद का दुरुपयोग करने और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए रविंद्र रावल को पार्टी के सभी दायित्वों से भारमुक्त किया जाता है।
अब पढ़िए… क्या है सचिव का रिश्वत कांड़ यहां देखिए, पद से बर्खास्त किए जाने के आदेशों की कॉपी… ******** ये खबर भी पढ़ें… पानीपत BJP सचिव का रिश्वत लेने का VIDEO: ड्रेन में केमिकल डालने की एवज में लिए ₹5 हजार; मामला थाने तक पहुंचा तो लौटाई रकम पानीपत जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला सचिव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित रूप से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्रेन में अवैध रूप से केमिकल वाला पानी डालने की एवज में यह पैसे लिए। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में खलबली मच गई। (पूरी खबर पढ़ें…)
रिश्वत कांड में घिरे BJP पानीपत सचिव पद से बर्खास्त:₹5 हजार लेते वीडियो हुआ वायरल, जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी की छवि बिगाड़ी
