बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी सोमवार को अररिया के फारबिसगंज पहुंचे।जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।जिसके पश्चात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने मीडिया से बात की और विपक्ष खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद को आड़े हाथों लिया।उन्होंने राजद की ओर से माई बहिन योजना को माई मतलब राबड़ी देवी और बहिन मतलब मीसा भारती के लिए लूट वाली योजना बताया।
विधान परिषद चंद्रवंशी ने ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने सदन को चलने नहीं दिया। हंगामा कर सदन में व्यवधान पैदा करना और जनहित के कार्यों में व्यवधान पैदा करना ही विपक्ष का काम रह गया है। उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव का समय आता है तो विपक्षी पार्टियों गरीब गुरबों को ठगने में लग जाती है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आज तक आरक्षण किसका खत्म हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार बनने के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ने की बात कही।कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने के बाद वहां भी दलित और पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिया गया है।सैनिक स्कूल में नामांकन में आरक्षण शुरू की गई है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के द्वारा संविधान के खतरे में होने को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल के समय संविधान में कई बार संशोधन ही नहीं किए गए बल्कि संविधान को ताक पर रखकर लोकतंत्र की हत्या की गई और चुनी हुई सरकार को हटाकर आपातकाल लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा संशोधित संविधान नहीं, बल्कि अंबेडकर के मूल संविधान को मानती है।
मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत को ही धर्मशाला नहीं है।जहां किसी दूसरे देश के नागरिक आकर घर बनाकर रहने लगे और राशन के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले।उन्होंने कहा कि विपक्ष को कम करने की इच्छा शक्ति नहीं है वे केवल व्यवधान पैदा करना चाहते हैं।उन्होंने लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी प्रसाद पर लोगों को बहकाने और सवर्णों के साथ गली और संवैधानिक संस्थानों पर भरोसा नहीं करने की बात कही।
आयोजित प्रेस वार्ता में विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी के साथ विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी,क्षेत्रीय सह प्रभारी भवेश साल आदि मौजूद रहे।
