भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महानवमी और विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

डॉ. बिंदल ने कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि अंततः सत्य और धर्म की ही जीत होती है। यह पर्व हमें न केवल आंतरिक बुराइयों को खत्म करने, बल्कि समाज में सद्भाव और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हाल ही में भीषण आपदा से गुजरा है और अब त्योहारों का यह समय लोगों के जीवन में नई आशा और ऊर्जा लेकर आया है। उन्होंने प्रभु श्रीराम, महामाई और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी का कल्याण हो।