बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसीं पर दी श्रद्धांजलि

bjp-state-president-hemant-khandelwal-paid-tribute
Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने 41 वर्ष पूर्व हुई गैस त्रासदी में काल कवलित हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं एवं दिवंगतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस भीषण त्रासदी में हजारों निर्दोष लोग असमय काल के गाल में समा गए थे। इस त्रासदी की पीड़ादायक स्मृतियां हमारे अंतर्मन को झकझोरने वाली हैं। भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे भयावह औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है। आज भी भोपाल के लोग इस त्रासदी का दंश झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 के दो और तीन दिसंबर की दरम्यानी रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से जहरीली गैस रिसने से 15 हजार से अधिक लोग मौत की नींद सो गए थे और लाखों नागरिक जहरीली गैस से प्रभावित होकर प्राणघातक बीमारियों के शिकार हुए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह गैस त्रासदी प्रत्यक्ष तौर पर हजारों लोगों की मौत की जिम्मेदार है। इस त्रासदी की वजह से हजारों लोग आज भी बीमारी से जूझ रहे हैं। इस तरह की दुर्घटनाएं फिर न हों, इसके लिए सतर्कतामूलक प्रयास जरूरी हैं।