पार्षद और विभिन्न समितियां में सदस्यों को नामित करने के लिए भाजपा की कयावद तेज

bjp-nominated-councillors-for-various-committees
Spread the love

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद सरकार सभी नगर निगमों में पार्षद और नगरपालिका और नगर पंचायतों में सभासद, तय नियमावली के अनुसार मनोनीत करने जा रही है। इसी तरह विभिन्न सरकारी विभागों की समितियां में भी उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का भी शीघ्र मनोयन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रमुख रूप हैं,समाज कल्याण, विद्यालय एवं शिक्षा,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा,उद्योग,पेयजल,कौशल विकास एवं सेवायोजन आदि विभाग में सदस्यों एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में एक उपाध्यक्ष और सदस्य नामित होने हैं। जो जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर भी नामित किए जाने हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनता को अधिक लाभ दिलाने की दिशा में नामित होने वाले व्यक्तियों में योग्यता,अभिरुचि,उपलब्धता,सक्रियता,क्षेत्रीय,सामाजिक समीकरणका संज्ञान रखा जाता है। इसमें पार्टी संगठन का प्रयास है। अच्छे लोगों का चयन हो ताकि सरकार के काम सुचारू रहे और जनता की समस्या का आसानी से निराकरण हो सके।