BJP विधायक बोले- ऐसा हाल करूंगा, जिंदगी भर याद रखेगा:पानीपत में मनमोहन भड़ाना ने दुकान का ताला तुड़वाया; दबंगों को दी चेतावनी

Spread the love

पानीपत जिले के सनौली-छाजपुर खुर्द के सुभाष की संदिग्ध मौत का मामला अब गरमाता जा रहा है। रविवार को दो गांवों की पंचायत में परिजनों ने मामले में नया मोड़ लाते हुए इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि जमीनी रंजिश के कारण की गई हत्या करार दिया है। मामले को लेकर परिजनों ने समालखा से BJP विधायक मनमोहन भड़ाना से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इसके बाद विधायक के सामने मृतक के परिवार से नाबालिग लड़की ने दंबगों द्वारा दुकान को जबरन बंद करवाए जाने की बात रखी, तो विधायक दुकान का ताला खुलवाने मौके पर पहुंच गए। जहां विधायक भड़ाना का गुस्सा देखने को मिला, जहां उन्होंने ताला लगाने वाले व्यक्ति को उंगली दिखाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी। विधायक ने कहा- “पीड़ित परिवार को एक खरोंच भी आई तो ऐसा हाल बनाउंगा कि याद रखेगा जिंदगी भर। बता दिया, बच्चों को हाथ न लगा दियो।” जब संबंधित व्यक्ति ने अपनी बात रखने की कोशिश की, तो विधायक ने उसे टोकते हुए कहा, “आराम से बोल, उल्टा न बोल।” इसके बाद विधायक के आदेश पर लोगों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान खुलने के बाद भड़ाना ने साफ किया, “ये (पीड़ित परिवार) यहां रहेगा, काम भी करेगा। इससे जिसका भी जो हिसाब है, वो बाद में आकर कर लेना। परिजनों का आरोप, यह हादसा नहीं हत्या मृतक सुभाष का शव बीती 8 फरवरी को सनौली रोड पर निम्बरी गांव के पास एफसीआई गोदाम के सामने मिला था। शुरुआत में मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने इसे सड़क हादसे के तौर पर दर्ज किया था। हालांकि, अब परिजनों और ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि सुभाष की हत्या की गई है। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी से बात कर प्रकरण की गहनता से जांच कराने का आश्वासन दिया है। विधायक ने की आर्थिक मदद की मांग विधायक मनमोहन भड़ाना ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए ₹2 लाख की आर्थिक राशि अनुदान के रूप में दी। साथ ही बिजली घर के सामने करीब एक महीने से बंद पड़ी दुकान को भी मौके पर जाकर खुलवाया। इस दौरान मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र रावल, सरपंच गुलशन, शकुंतला देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।